धूमल ने तीन विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव बनाया
मुख्यमंत्री ने ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ के विधायक वीरेन्द्र कंवर तथा पावंटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी को मुख्य संसदीय सचिव पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह का संचालन राज्य की मुख्य सचिव आशा स्वरूप ने किया। इस अवसर पर राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्य, विधायक, विभिन्न बोडरें एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, राज्य भाजपा मामलों के प्रभारी सतपाल जैन, उप प्रभारी ओ़पी़ धनखड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications