दिल्ली में बिजली की कमी अभी बनी रहेगी: शिंदे
केंद्रीय विद्युत मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने संवाददाताओं से बातचीत में गुरुवार को यह जानकारी दी। शिंदे ने कहा, "दिल्ली में बिजली की औसतन मांग 3500 मेगावाट प्रतिदिन से बढ़कर 4400 मेगावाट हो गई है। बिजली की यह कमी अगले सात से आठ महीने तक बनी रहेगी। "
उन्होंने बताया केंद्र सरकार देश की राजधानी में बिजली की आपूर्ति को बढ़ाने के लिए उचित कदम उठा रही है। गौरतलब है कि बुद्धवार को दिल्ली में बिजली की मांग 4408 मेगावाट थी।
श्िंादे ने बताया कि 2010 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से पूर्व दादरी, झज्जर,मेजिया और प्रगति विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके बाद दिल्ली में मांग से अधिक बिजली आपूर्ति के लिए उपलब्ध होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications