गैस उत्सर्जन में कटौती के लक्ष्य को रूस ने खारिज किया
ला एक्वे ला (इटली), 9 जुलाई (आईएएनएस)। रूस ने अमीर देशों के संगठन जी-8 के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिसमें 2050 तक ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में 80 प्रतिशत तक की कटौती किए जाने की बात कही गई थी।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोसे मैनुअल बरासो ने बुधवार सुबह कहा था कि अमीर देशों को गैस के उत्सर्जन में 80 प्रतिशत तक कटौती करनी चाहिए।
रूसी राष्ट्रपति के साथ इटली पहुंचे अधिकारी अर्कदी डोर्कोविक ने संवाददाताओं से कहा, "हम गैसों के उत्सर्जन में कटौती कर अपनी आर्थिक विकास का त्याग नहीं कर सकते। 80 प्रतिशत का लक्ष्य अस्वीकार्य है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications