बर्गर किंग ने विज्ञापन के लिए हिंदुओं से माफी मांगी
इस विज्ञापन में एक 'बीफ बर्गर' के साथ देवी लक्ष्मी की तस्वीर प्रकाशित कर यह स्लोगन लिखा गया था, 'यह पवित्र भोजन है'।
दुनिया भर में हिंदुओं द्वारा इस विज्ञापन पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करने के बाद बर्गर किंग ने स्पेन के अपने सभी रेस्तराओं से इस विज्ञापन को हटा लिया है।
बर्गर किंग ने इस विज्ञापन के पोस्टर हटाने के बाद एक माफीनामा जारी करते हुए अपने इस विज्ञापन के लिए माफी मांगी है। कंपनी के प्रवक्ता डेनिस टी. विल्सन के अनुसार, "हम माफी मांग रहे हैं क्योंकि हमारी मंशा किसी को आहत करने की नहीं थी। "
गौरतलब है कि कुछ समय पहले बर्गर किंग ने एक विज्ञापन में एक बौने को मैक्सिको के झंडे में लिपटा हुआ दिखाया था। इस पर मैक्सिको के सरकारी अधिकारियों ने आपत्ति की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications