नरेगा में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : ग्रामीण विकास मंत्री
ग्रामीण विकास मंत्री प्रश्न काल के दौरान इस संबंध में सदस्यों द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत किसी भी ग्राम में कराए जाने वाले कार्य के प्रस्ताव स्थानीय ग्राम पंचायत स्तर पर किए जाते हैं तथा उसके बाद पंचायत समिति एवं जिला परिषद स्तर पर कार्यो का अनुमोदन कर स्वीकृति जारी की जाती है। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि उन्हें जिस स्तर पर भी कमी दिखे उसे सुधारने में सहयोग करें।
ग्रामीण विकास मंत्री ने यह भी माना जितना बड़ा कार्यक्रम होता है उसमें जरूर बिखेरा होता है लेकिन फिर भी हमने जिन हालात में इस कार्यक्रम को संभाला था उसमें काफी सुधार किया है।
ग्रामीण विकास मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना (नरेगा) के तहत हो रहे निर्माण कार्यो में प्रतिशत राशि श्रमिक मद पर एवं प्रतिशत राशि सामग्री मद पर व्यय की जाती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि श्रमिक मद पर निर्धारित राशि से अधिक व्यय की जा सकती है लेकिन सामग्री मद में अधिक व्यय नहीं की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications