एयर इंडिया के कामकाज में अनियमितताएं: सीएजी
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक(सीएजी) ने अपनी रपट में कहा है कि एयर इंडिया के कामकाज में कई प्रकार की गड़बड़ियां पाई गई हैं। इस संदर्भ में खास तौर से 'फ्रीक्वे ंट फ्लायर' योजना का उल्लेख किया गया है। रपट के अनुसार इस योजन में उचित सुरक्षा प्रबंधों का अभाव है।
संसद में गुरुवार को पेश की गई इस रपट के अनुसार पर्याप्त माइलेज प्वाइंट न होने के बावजूद टिकट बांटे गए। गौरतलब है 'फ्रीक्वेंट फ्लायर' योजना के अंतर्गत कई विमानन सेवा कंपनियां अपनी सेवाओं का ज्यादा उपयाोग करने वाले उपभोक्ताओं को माइलेज प्वाइंट देती हैं जो इनके एवज में टिकट अथावा अन्य उपहार या सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।
रपट में कैटरिंग सेवाओं में जरूरत से ज्यादा खर्च और बिजली की जरूरत का सही आकलन न कर पाने के कारण अतिरिक्त भुगतान जैसी गड़बड़ियों का उल्लेख भी किया गया है।
गौरतलब है कि एयर इंडिया की वित्तीय हालत खस्ता है। अनुमान है कि पिछले वित्तीय वर्ष में इसका घाटा 5000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। इसके चलते नागर विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने हाल ही में प्रधानमंत्री से एयर इंडिया को बचाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का पैकेज देने का आग्रह किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications