राजस्थान में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का प्रस्ताव नहीं : ऊर्जा मंत्री
डॉ. सिंह प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में जो विद्युत लाइनें जा रही हैं वे विद्युत ट्रांसमिशन लाइनें हैं और पहले से बनी हुई हैं जबकि आवासीय क्षेत्र एवं कॉलोनियां बाद में विकसित हुई हैं। इस प्रकार विद्युत लाइनें पूर्व में ही खींच दी गई थीं और जो निर्माण हुए हैं वे बाद की प्रक्रिया है।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अगर कोई उपभोक्ता लाइन को अन्यत्र स्थानान्तरित करवाना चाहता है तो अधिनियम के तहत उसे कुल खर्चे की प्रतिशत राशि जमा करानी होगी तथा शेष प्रतिशत राशि विद्युत कम्पनियाँ वहन करेगी।
इससे पहले डॉ. सिंह ने विधायक श्री राजेन्द्र सिंह के मूल प्रश्न के उत्तर में बताया कि एचटी एवं एलटी विद्युत लाइनों से छोड़छाड़ करने, आंधी, तूफान से तार टूटने, असावधानीपूर्वक कार्य करने इत्यादि के कारण घातक व अघातक विद्युत दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications