पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने 3 वर्षो में 61 लोगों की हत्या की

विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में भट्टाचार्य ने कहा कि नक्सलियों ने पश्चिमी मिदनापुर में 32, बांकुड़ा में पांच, पुरुलिया में 12, नादिया में नौ, बीरभूमि में दो और उत्तरी दिनाजपुर में एक व्यक्ति की हत्या की।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 से 2009 के बीच 16 पुलिसकर्मी, 31 राजनीतिक कार्यकर्ता और सात अन्य लोग नक्सलियों के शिकार हुए।

बुद्धदेब ने कहा कि नक्सली राज्य के 12 पुलिस थाना क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इनमें पुरुलिया में तीन, पश्चिमी मिदनापुर में पांच और बांकुड़ा में चार थाना क्षेत्र शामिल हैं।

लालगढ़ इलाके में 18 जून से आरंभ केंद्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के अभियान में अब तक 39 संदिग्ध नक्सलवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवादी लालगढ़ स्थित पुलिस अत्याचार विरोधी जन समिति (पीसीएपीए) जैसे कुछ खुले मंचों के माध्यम से आमतौर पर अपना काम संचालित करते हैं।

जब एक सदस्य ने उनसे पूछा कि अवैध गतिविधि निरोधक कानून (यूएपीए) के तहत किसी व्यक्ति की गिरफ्तार से पहले गृह सचिव की अनुमति को क्यों अनिवार्य बनाया गया। इस पर भट्टाचार्य ने कहा कि यह बहुत कड़ा कानून है और इसका दुरुपयोग रोकने के लिए पुलिस को इसको लागू करने का एकमात्र अधिकार नहीं दिया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+