सीबीआई के कामकाज में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं : चव्हाण
संसद में एक प्रश्न के लिखित जवाब में चव्हाण ने कहा, "सीबीआई को कोई मामला सौंपने के बाद सरकार उसके कार्य में कोई हस्तक्षेप नहीं करती।"
मंत्री ने संसद को सूचित किया कि पिछले तीन वर्षो में सरकार ने सीबीआई को 117 मामले सौंपे। सीबीआई को वर्ष 2006 में 23, 2007 में 43 और 2008 में 51 मामले सौंपे गए। कुल 117 मामलों में से एजेंसी ने 77 मामलों की जांच पूरी कर ली, जबकि 40 मामले अभी लंबित हैं।
उन्होंने कहा कि किसी एक मामले पर खर्च की गई रकम को निर्धारित करना बहुत मुश्किल है क्योंकि राशि पूरे संगठन पर खर्च की जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications