आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई को जी-8 का समर्थन
ल'अक्विला, 9 जुलाई (आईएएनएस)। दुनिया के शीर्ष आठ धनी और औद्योगिक देशों ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई का समर्थन किया है।
जी-8 से जारी बयान में कहा गया है, "आतंकवाद और हिंसक कट्टरपंथियों के खिलाफ लड़ाई में जी-8 पाकिस्तान के साथ खड़ा है।"
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की सेना देश के उत्तर पश्चिम इलाके में अल कायदा और तालिबान के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष में लगी है।
पाकिस्तान से अपने लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत बनाने, मानव अधिकारों का सम्मान करने और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए कहने के साथ ही जी-8 ने कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने और उनके पुनर्वास के लिए कई अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों को लगाएगा।
अफगानिस्तान के मुद्दे पर जी-8 ने आशा जताई कि अगले महीने वहां सुरक्षित और विश्वसनीय चुनाव होंगे और जी-8 नई सरकार को सहयोग देने के लिए तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications