नाबालिग को प्रताड़ित करने पर टी़ आई़ सहित 7 पुलिसकर्मी निलंबित
मिली जानकारी के मुताबिक 29 जून को हुई एक चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मारपीट की। इस मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस पीड़ित बच्चे को उसके रिश्तेदार के घर छोड़ आई।
पुलिस अधीक्षक जी़ पी़ उइके तक नाबालिग को प्रताड़ित करने का मामला पहुंचा तो उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह को जांच के आदेश दिए। मनोज सिंह ने गुरूवार को आईएएनएस को बताया है कि इस मामले में कोतवाली के नगर निरीक्षक राजेश तोमर तथा अन्य छह आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications