मध्य प्रदेश में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नौकरी नहीं

भोपाल, 9 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को देश के अन्य राज्यों में भले ही शासकीय नौकरी मिल जाती हो मगर मध्य प्रदेश में ऐसा प्रावधान नहीं है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को यहां सिर्फ नगद पुरस्कार ही मिलता है।

राज्य विधानसभा में गुरूवार को विधायक तुलसीराम सिलावट द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में खेल मंत्री तुकोजीराव पवार ने खेल एवं युवक कल्याण विभाग के नियमों का हवाला देते हुए बताया कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सपर्धाओं में स्वर्ण पदक और प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी में रखे जाने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्हें विभाग की ओर से नगद पुरस्कार ही दिया जाता है।

पवार ने बताया कि पिछले तीन वषरे में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में 102 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं, जिन्हें सरकार की ओर से नगद राशि पुरस्कार के रूप में दी गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि समय समय पर पुरस्कार राशि में इजाफा जरूर होता रहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+