दवा कंपनी सिप्ला पर 67.12 करोड़ रुपये का जुर्माना
सिप्ला ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "एनपीपीए ने कंपनी को नोटिस भेजकर 64.39 करोड़ रुपये की मांग की है। इनमें से 43.29 करोड़ रुपये वास्तविक कीमत से अधिक वसूली गई राशि है जबकि इसपर 21.1 करोड़ रुपये का ब्याज लगाया गया है।"
एक अन्य नोटिस में सरकार ने सिप्ला पर 'नॉरफलॉक्सीन' दवा की कीमत अधिक वसूलने के लिए 2.19 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें 1.45 करोड़ रुपये वास्तविक कीमत से अधिक वसूली गई राशि है जबकि इस पर 74 लाख रुपये का ब्याज लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications