100 करोड़ की लागत से देशभर में खोल जाएंगे शिशुसदन
महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि इनमें से 10 करोड़ की राशि पूर्वोत्तर के राज्यों में शिशुसदन खोलने के लिए विशेषतौर पर मंजूर की गई है।
बयान के मुताबिक राजीव गांधी राष्ट्रीय शिशु सदन योजना के तहत दिन में छह साल तक के बच्चों की देखरेख की जाती है।
वैसी महिलाएं जिनकी मासिक आय 12 हजार रुपये प्रति माह से कम है वे अपने बच्चों को 20 रुपये प्रतिमाह के शुल्क पर शिशु सदन में रख सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications