जिंजियांग दंगों के दोषियों को कड़ा दंड दिया जाएगा : हू जिंताओ
हू ने बुधवार रात को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थाई समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
गुरुवार को जारी हुए बयान के अनुसार जिंजियांग में स्थिरता स्थापित करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।
बैठक में कानून के अनुसार दंगों के दोषियों को गंभीर दंड देने का संकल्प भी लिया गया।
उल्लेखनीय है कि जिंजियांग के दंगों के कारण हू अपने यूरोप दौरे को बीच में छोड़कर बुधवार दोपहर बीजिंग पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications