श्रीलंका में काम बंद करेगी आईसीआरसी
संगठन के दक्षिण एशियाई कारोबार के प्रभारी जैक्स डी मैयो ने एक वक्तव्य में कहा, "पहले कदम के रूप में संगठन देश के पूर्वी इलाके में अपने कार्यालयों को बंद करेगा और विदेशी कार्यकर्ताओं को वहां से हटाएगा।"
वक्तव्य में कहा गया कि आईसीआरसी मानवीय कार्यो के संबंध में सरकार के साथ अपनी बातचीत जारी रखेगी।
लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के तमिल विद्रोहियों का खात्मा करने के बाद श्रीलंका सरकार ने आईसीआरसी से देश में अपना कामकाज बंद करने को कहा। आईसीआरसी श्रीलंका में सन 1989 से कामकाज कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications