सानिया मिर्जा के घर से एक और 'आशिक' गिरफ्तार

पुलिस ने गुरुवार को सानिया से विवाह की इच्छा जताने बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास पर पहुंचे उत्तर प्रदेश निवासी 24 वर्षीय युवक अरविंद सिंह यादव को गिरफ्तार किया।

एक दिन पहले ही केरल के व्यक्ति को सानिया के आवास पर उपद्रव करने के कारण गिरफ्तार किया गया था। सानिया के पिता इमरान मिर्जा की शिकायत पर पुलिस ने यादव को पकड़ा। यादव ने पुलिस को बताया कि वह सानिया का प्रशंसक मात्र है और उनसे मिलना चाहता था। परंतु टेनिस स्टार के परिजनों ने गलतफहमी के कारण पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस यादव से पूछताछ कर रही है।

बुधवार को पुलिस ने केरल के 28 वर्षीय युवक मुहम्मद अरशद को सानिया मिर्जा के आवास में घुसने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया था। एक अदालत ने अरशद को 22 जुलाई तक के लिए जेल भेज दिया है।

पुलिस ने अरशद के दोस्त डी. मोहंती को भी गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में मोहंती ने पुलिस को बताया कि उसे अरशद की शरारत के बारे में कुछ पता नहीं था। बाद में उसे रिहा कर दिया गया।

सानिया की सगाई शुक्रवार को एक स्थानीय व्यापारी के पुत्र सोहराब मिर्जा से होनी तय है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+