कालका-शिमला के बीच 3 हॉलीडे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रोका गया
शिमला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जी.एस. राजपूत ने आईएएनस को बताया, "रेलवे ने कालका-शिमला रेल मार्ग पर रोजाना दोनों ओर से चलने वाली रेलगाड़ियों का परिचालन रोक दिया है। इन रेलगाड़ियों को पर्यटकों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए चलाया गया था।"
उन्होंने कहा कि अब इस रेलमार्ग पर कालका और शिमला के बीच रोज पांच सामान्य गाड़ियां और एक रेल कार परिचालित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कालका-शिमला रेलमार्ग तकरीबन एक शताब्दी पुरानी है। ब्रिटिश काल में बने नैरो गेज के इस रेलमार्ग को सन 1903 में देश के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन ने शुरू किया था।
इस रेल मार्ग को संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने गत वर्ष विश्व धरोहर सूची में शामिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications