दिल्ली एयरपोर्ट पर अप्रैल 2010 के बाद ट्रैफिक में कमी होगी : पटेल
लोकसभा में सवालों के जवाब में पटेल ने कहा, "मैं मानता हूं कि समस्या है, लेकिन सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है। हवाईअड्डे का व्यापक विस्तार किया जा रहा है।"
हवाई यात्रियों की शिकायत रहती है कि विमान के उतरने के बाद टर्मिनल तक पहुंचने में काफी समय लगता है। हवाई ट्रैफिक के कारण उड़ान में भी देरी होती है।
पटेल ने कहा, "यह केवल समय का मामला है। एक बार टी3 का संचालन शुरू होने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।"
उन्होंने कहा कि टी3 टर्मिनल से घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय दोनों विमानों का संचालन किया जाएगा और एक ही समय में वहां पर कई विमानों की पार्किं ग की जा सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications