आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में राजनीतिक एकता सराहनीय : मिलिबैंड

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मिलिबैंड ने पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ से लाहौर में मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि हर तीन-चार महीने के भीतर पाकिस्तान का दौरा करने के दौरान वह यहां अप्रत्याशित राजनीतिक एकता देख रहे हैं।

मिलिबैंड ने राष्ट्रीय सरकार का नेतृत्व कर रहे पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ अली जरदारी और विपक्ष के नेता नवाज शरीफ की आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह साहस, समझौता और दूरदृष्टि लिए हुए है।

उधर पाकिस्तान के सूचना मंत्री कमर जमान कैरा ने बुधवार को स्वात घाटी और नजदीकी जिलों में दो महीने से चल रहे सैन्य अभियान के समाप्त होने की घोषणा की थी। परंतु सेना के एक प्रवक्ता ने आतंकवादियों और सेना के बीच छिटपुट संघर्षो की संभावना से इंकार नहीं किया।

तालिबान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का पाकिस्तान के राजनीतिक दल और जनता समर्थन कर रही है लेकिन समाज के एक हिस्से में यह मजबूत भावना है कि दुनिया के एकमात्र परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी देश को अस्थिर करने के प्रयासों के पीछे पश्चिमी देशों के कुछ हिस्से और भारत हैं।

मिलिबैंड ने तालिबान आतंकवादियों को पश्चिमी देशों की मदद से इंकार करते हुए कहा कि यह पूरी तरह आधारहीन आरोप है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+