नया उड्डयन प्राधिकरण विकास शुल्क तय करेगा : पटेल
संसद में एक सवाल के जवाब में पटेल ने कहा, "एईआरए का गठन संसद में कानून पारित कर किया गया है और इसने काम शुरू कर दिया है। अब यह तय करेगा कि विकास शुल्क लेना ठीक है या नहीं।"
दिल्ली व मुंबई हवाईअड्डों पर विकास शुल्क और बैंगलुरू व हैदराबाद के नए हवाईअड्डों पर उपभोक्ता विकास शुल्क लिया जाता है।
पटेल ने कहा कि भारतीय विमानन प्राधिकरण (एएआई) जो चेन्नई, कोलकाता और कुछ अन्य हवाईअड्डों को विकसित कर रहा, काम समाप्त हो जाने के बाद विकास शुल्क वसूलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications