शेयर बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद (राउंडअप)
बीएसई में गुरुवार को धातु, दैनिक उपयोग की उपभोक्ता वस्तुओं, तेल एवं गैस आदि सेक्टरों के सूचकांकों में तेजी का रुख रहा जबकि पूंजीगत वस्तुओं, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं, सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग और रियलिटी सेक्टर के सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार के मुकाबले 27.04 अंकों की तेजी के साथ 13,796.19 के स्तर पर खुला। कारोबार के अंत में यह 11.69 अंकों की गिरावट के साथ 13,757.46 के स्तर पर रहा। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 13,879.18 के उच्चतम और 13,643.97 के निम्नतम स्तर पर गया।
बीएसई मिडकैप सूचकांक 27.95 अंकों की तेजी के साथ 4,810.79 के स्तर पर जबकि स्मालकैप सूचकांक 7.63 अंकों की गिरावट के साथ 5,329.72 के स्तर पर बंद हुए।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले 0.15 अंक की मामूली गिरावट के साथ खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी 2.05 अंकों की बढ़त के साथ 4,080.95 के स्तर पर था। निफ्टी ने आज 4,114.90 के उच्चतम और 4,039.85 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई में गुरुवार को कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और यहां 1078 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 1462 कंपनियों के शेयरों के दाम नीचे गिरे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications