चिदंबरम के आश्वासनों से सुषमा संतुष्ट नहीं
चिदंबरम के साथ एक बैठक के बाद सुषमा ने पत्रकारों से कहा, "मैं आपसे कह सकती हूं कि उन्होंने जो कुछ भी कहा उससे मैं कुल मिलाकर संतुष्ट नहीं हूं।"
बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इंकार करते हुए सुषमा ने कहा, "मैं बैठक के बारे में आपको विस्तृत जानकारी नहीं दे सकती। मैं इसका खुलासा करने नहीं जा रही हूं।"
लोकसभा में विपक्ष की उपनेता सुषमा ने मंगलवार को सदन में भाजपा सांसद की जान को खतरा का मुद्दा उठाया था। इस पर चिदंबरम ने कहा था कि खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक सांसद को पर्याप्त सुरक्षा दी गई है।
इसके बाद बुधवार को चिदंबरम ने सुषमा से मिलने के लिए पत्र लिखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications