आईआईटी संस्थानों के लिए जमीन मुहैया कराएगा रेलवे: बनर्जी

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनका मंत्रालय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)को जमीन और बुनियादी ढांचा मुहैया कराने पर गौर करेगा।

लोकसभा में रेल बजट पर चर्चा के दौरान बनर्जी ने कहा, "हम भविष्य में आईआईटी संस्थान बनाने के बारे में सोच सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "जमीन हमारी मुख्य परिसंपत्ति है। हम उस पर चिकित्सा संस्थान और अन्य संस्थान बनवा सकते हैं। इससे रेलवे और जनता दोनों ही लाभान्वित होंगे।"

रेलवे के पास 300,000 एकड़ से ज्यादा भूमि खाली पड़ी है जिसका इस्तेमाल उच्च शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक उद्दे

श्यों के लिए किया जा सकता है।

बनर्जी ने तीन जुलाई को रेल बजट पेश किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+