रेलवे के लिए कारपोरेट ढांचा नहीं : बनर्जी
रेल बजट पर चर्चा के जवाब में बनर्जी ने कहा, "मैं हमेशा अपने कर्मचारियों के पक्ष में रहती हूं। मैं ऐसा करने वाली पहली मंत्री हूं।" उन्होंने यह बात रेलवे की कुछ सेवाओं को कारपोरेट ढांचे में ढालने और भारतीय रेलवे के विकास में निजी क्षेत्रों की भूमिका बढ़ाने की मांग पर कही।
उन्होंने कहा कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन में सुधार के लिए एक ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है और रेलगाड़ियों और स्टेशनों के भीतर खान-पान की चीजों को आउटसोर्स करने की कोई जरूरत नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications