अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू करने के लिए बादल का एंटनी को पत्र

एंटनी को लिखे पत्र में बादल ने मांग की है कि वह चंडीगढ़ से एमीरेट्स एयरलाइंस की सस्ती वाली विमानन सेवा फ्लाई दुबई की उड़ान को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की मंजूरी दिलाने के मामले में हस्तक्षेप करें।

फ्लाई दुबई को इस महीने चंडीगढ़ से उड़ान शुरू करने की उम्मीद थी लेकिन वायु सेना ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के घंटों की अवधि सीमित होने के कारण उसे मंजूरी देने से इंकार कर दिया।

बादल ने रक्षा मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह वायु सेना को ऐसे निर्देश जारी करे ताकि एटीसी के निगरानी घंटों की अवधि रात आठ बजे से देर रात एक बजे तक बढ़ाई जा सके।

बुधवार को एंटनी को लिखे पत्र में बादल ने कहा है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पहले ही चंडीगढ़ हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन को मंजूरी दे दी है।

बादल ने गुरुवार को पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि एटीसी के निगरानी घंटों के समय के कारण फ्लाई दुबई की उड़ान शुरू करने में अड़चन आ रही है। दरअसल फ्लाई दुबई की उड़ान के चंडीगढ़ उतरने का समय रात 11.30 बजे और वापसी की उड़ान का समय रात 12.30 बजे निर्धारित किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+