सामान्य हो रहे हैं उरूमकी के हालात

बीजिंग, 9 जुलाई (आईएएनएस)। चीन सरकार की संयम बरतने की अपील और हजारों अर्धसैनिक कर्मियों की गश्त के बीच गुरुवार को दंगाग्रस्त उरूमकी शहर के हालात सामान्य होते दिखे।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वाहनों की आवाजाही बढ़ी तथा बाजारों में भीड़ भी बुधवार की अपेक्षा ज्यादा दिखी।

चीन के सरकारी टीवी ने बाजारों में खरीददारी करते लोगों की फुटेज जारी की है हालांकि उसमें वहां तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को दिखाने से परहेज किया गया।

सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य ही गोकियांग ने भी सामाजिक भाईचारे और स्थिरता की अपील की है। बुधवार को गांसु के दौरे में उन्होंने कहा, "उरूमकी में हाल की हिंसा ने हमें सामाजिक स्थिरता के महत्व के प्रति सचेत किया है। यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

जी-आठ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिए बगैर राष्ट्रपति हू जिन्ताओ के इटली से लौटने के बाद से सरकारी मीडिया ने उनके बारे में कोई खबर नहीं दी है।

उइगर और हान गुटों के बीच हमलों की ताजा खबरों के बावजूद सरकार ने हताहत होने वालों की संख्या दो दिन से ज्यादा अर्से से संशोधित नहीं की है।

इस बीच शिनजियांग प्रांत के अन्य शहरों से विरोध प्रदर्शनों की ताजा खबर नहीं है। बुधवार को उरूमकी में छिटपुट प्रदर्शन हुए थे।

सरकार ने इन दंगों में मरने वालों की संख्या 156 और घायलों की संख्या 1000 से ज्यादा बताई है जबकि उइगर निर्वासित संगठनों ने हिंसा में 800 लोगों के मारे जाने का दावा किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+