इराक में आत्मघाती हमलों में 30मरे, 63 घायल (लीड-1)
बगदाद, 9 जुलाई (आईएएनएस)। इराक के उत्तरी मोसुल शहर में गुरुवार को दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 30 लोग मारे गए और 63 घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हमलावरों ने दोनों धमाके तेल अफार जिले की भीड़भाड़ वाली सड़क पर किए।
राजधानी बगदाद से करीब 400 किलोमीटर दूर मोसुल में 30 जून को इराकी शहरों और कस्बों से अमेरिकी सेना के हटने के बाद से कई धमाके हो चुके हैं।
इससे पहले मंगलवार को मोसुल में दो कार बम विस्फोटों में नौ व्यक्ति मारे गए और 20 घायल हो गए। शहर के मुख्य भाग में गश्त लगा रहे पुलिस बल को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में कई इराकी घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications