शराब कांड में मृतकों की संख्या 80 हुई

यहां जहरीली शराब पीने से पिछले 72 घंटों में 80 लोगों की जान चली गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने इस मामले में प्रमुख संदिग्ध को पकड़ा है और वह जांच में सहयोग कर रहा है। हरि ने जहरीली शराब के असली आपूर्तिकर्ता के बारे में नहीं बताया है जो अब तक एक रहस्य बना हुआ है।"
सैकड़ों लीटर शराब बरामद
अधिकारी ने बताया कि हरि को अहमदाबाद के ओढव इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके ठिकाने पर छापेमारी के दौरान सैकड़ों लीटर शराब बरामद की गई।
राज्य सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों के अधिकारियों से कहा कि वह अपने इलाकों खासकर मध्य प्रदेश और राजस्थान से सटे जिलों में छापेमारी अभियान चलाएं, ताकि देशी शराब के उत्पादन को पूरी तरह बंद किया जा सके। उधर सरकार ने इस कांड की जांच करने के लिए एक आयोग का गठन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications