संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने वाले नेताओं की सूची जारी
न्यूयार्क, 9 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने सितंबर में होने वाली आमसभा में भाग लेने वाले विश्व भर के नेताओं की सूची कर दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 23 सितंबर को न्यूयार्क में शुरू होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की 64वीं वार्षिक बैठक के पहले दिन 28 नेता भाषण देंगे। बहुत से नेताओं के लिए महासभा में भाषण का यह पहला मौका होगा। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, रूस के राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव और लीबिया के राष्ट्रपति मुअम्मार गद्दाफी शामिल हैं, जो 24 सितंबर को भाषण देंगे।
महासभा में बड़ी संख्या में राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी का कारण यह है कि महासभा के अलावा भी दो प्रमुख आयोजन होंगे।
22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में जलवायु परिवर्तन पर शिखर सम्मेलन होगा। इसके अलावा बहुत से राष्ट्राध्यक्ष 24 सितंबर को पिट्सबर्ग में जी-20 समूह की शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications