ट्रकों में टक्कर के बाद आग लगी, 50 मोटरसाइकिलें राख
पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात अम्बाला से मोटर साइकिलें लेकर आंधप्रदेश जा रहा ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे शराब की बोतलों से भरे ट्रक से जा टकराया। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। यह हादसा भंवरकुआं थाने के अंतर्गत खंडवा रोड पर असरावद पैट्रोल पंप के पास हुआ।
भंवरकुआं थाने के प्रभारी पी़ एस़ रणावत ने गुरुवार को आईएएनएस से इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल भी हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications