एमपी: बहू ने सास को गोली से उड़ाया

भूरी की शादी तीन साल पहले जमाहर निवासी धर्मवीर से हुई थी। बहू का ससुराल में आना-जाना काफी कम था। पिछले माह विदाई के बाद से वह ससुराल में ही रहने लगी। सास रामबेटी (55) के साथ उसके आए दिन झगड़े हुआ करते थे।
ससुर की बंदूक से मारी गोली
गृहस्थी के कामकाज को लेकर छोटी-छोटी बातों पर तानों से तंग आ चुकी थी। मंगलवार की सुबह सास-बहू में फिर झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में आयी भूरी ने अपने ससुर की लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से सास को मार दिया।
गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे व खून से लथपथ रामबेटी को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सास की हत्या के बाद भूरी घर पर ही रही। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे घर से ही गिरफ्तार किया।


Click it and Unblock the Notifications