हां हमने पैदा किए आतंकी: जरदारी

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बुधवार को कहा, "हमनें अपने छोटे-छोटे फायदों के लिए आतंकवादियों को पैदा किया और उन्हें बढ़ावा दिया।"
नाजुक मोड़ पर खड़ा है पाकिस्तान
जरदारी ने इस्लामाबाद में प्रशासनिक अधिकारियों और सचिवों की एक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। जरदारी ने अपने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि हमें आतंकवाद की इस कड़वी सच्चाई को मानना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और कट्टरपंथ का बढ़ता कद प्रशासनिक कमजोरी नहीं है। बल्कि ये छोटे-छोटे लाभ के लिए बनाई गई सरकारी नीतियों का दुष्परिणाम है।
देश की राजनीतिक अस्थिरता पर चिंता जताते हुए जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान मौजूदा दौर में तालिबान और दूसरे बड़े आतंकी संगठनों से जूझ रहा है। ऐसे में राजानीतिक उठापटक देश के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। हम आज ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां किसी तरह की निजी फायदे के लिए राजनीतिक खेल के बारे में सोच भी नहीं सकते। अंत में उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से एकजुट रहने की अपील की।


Click it and Unblock the Notifications