सड़क निमार्ण में तेजी लाएं: कमलनाथ

Kamal Nath
नई दिल्ली। देश में ज्यादातर सड़कों और राजमार्गों के निर्माण में हो रही देरी से नाराज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री कमलनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा।

कमलनाथ ने नई दिल्ली में द्वारका स्थित प्राधिकरण के मुख्यालय का दौरा करते हुए कहा कि "सड़क भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास की ईंजन है। देश में अच्छे बंदरगाह और हवाई अड्डे हो सकते हैं लेकिन अच्छी सड़कों के बिना इनका पूरा उपयोग नहीं हो सकता।"

सड़कों और राजमार्गो के निर्माण में हो रही देरी का कारण आवश्यक भूमि का अधिग्रहण न हो पाना पाया गया है। इस बात को ध्यान में रखकर कमलनाथ ने कहा कि अब से सड़कों और राजमार्गो के लिए कोई भी निर्माण अनुबंध तभी दिया जाएगा जब उसके लिए 80 फीसदी भूमि का अधिग्रहण हो जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जहां जरूरत होगी, वहां वह खुद हस्तक्षेप कर भूमि अधिग्रहण का काम सरल बनाएंगे। सांसदों द्वारा टोल दरों का ज्यादा होने की शिकायत करने पर उन्होंने इसे वाजिब बताते हुए कहा कि इसमें कमी किए जाने से आगे चलकर अपेक्षाकृत कम सड़कें बनेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+