ईरान का नए युग में प्रवेश: अहमदीनेजाद

Mahmoud Ahmadinejad,
तेहरान। में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में दोबारा निर्वाचित होने के बाद विरोध झेल रहे ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका देश 'नए युग' में प्रवेश कर रहा है और ऐसे में ईरान के लोगों को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए उनका सहयोग करना चाहिए।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अहमदीनेजाद ने मंगलवार को सरकारी टेलीविजन चैनल के माध्यम से कहा, "हम आंतरिक और बाहरी नीतियों के मद्देनजर एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। वैश्विक चुनौतियों से निपटने का एकमात्र रास्ता वैश्विक सहयोग है।"

उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश ईरान की चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं और इसका एकमात्र मकसद उनके देश की क्षमता को कम करके आंकना है। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न चुनाव में अहमदीनेजाद के दोबारा निर्वाचन को अवैध बताते हुए तेहरान में विरोध प्रदर्शन आरंभ हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+