कश्मीर मुद्दा सुलझाना चाहता है अमेरिका

भारत में राजदूत पद के लिए अमेरिकी उम्मीदवार टिमोथी रोमर ने कश्मीर को 'संवेदनशील स्थान' करार देते हुए कहा है कि अमेरिका इस 'नाजुक और संवेदनशील' मसले पर चर्चा के लिए दोनों देशों को कूटनीतिक तौर पर प्रोत्साहित करेगा।
रोमन ने सीनेट की विदेशी मामलों से संबद्ध समिति में मंगलवार को कहा, "मैं समझता हूं कि यह नाजुक और संवेदनशील मसला है।" उन्होंने यह बात रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता डिक लुगार द्वारा कश्मीर मसले के संबंध में अमेरिका की भूमिका पूछे जाने पर कही।
उन्होंने कहा, "क्षेत्र में शांति और समृद्धि लाने के लिए हम कूटनीतिक रूप से पाकिस्तान और भारत को आपसी रिश्ते, व्यापार और विनिमय में सुधार लाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।" रोमर ने कहा कि कश्मीर क्षेत्र और विश्व के लिए संवेदनशील और खतरनाक स्थान रहा है जहां हमने कई मौकों पर युद्ध तक की नौबत आते देखी है।
उन्होंने कहा, "जैसे पाकिस्तान-भारत की वार्ता राष्ट्रपति ओबामा और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के लिए महत्वपूर्ण है उसी तरह यह भी एक नाजुक और अहम मसला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications