जहरीली शराब से 43 मरे, जांच के आदेश

Gujrat Map
अहमदाबाद। गुजरात में दो अलग-अलग घटनाओं में पिछले चौबीस घंटे में जहरीली शराब पीने से 43 लोगों की मौत हो गई है। कई अन्‍य की हालत गंभीर बतायी जा रही है। गुजरात सरकार ने इस मामले की न्‍यायिक जांज के आदेश दे दिए हैं।

शराब बंदी के बावजूद राज्‍य में जहरीली शराब का कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। जहरीली शराब से मौत का यह तांडव मंगलवार को शुरु हुआ, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग मजूर गांव के थे। मौत के इस तांडव से गुस्‍साए लोगों ने स़कों पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि यहीं के आड़द गांव में मौत का तांडव शुरू हो गया। यहां बुधवार को 27 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अधिकांश मजदूर हैं, जो दिहाड़ी पर काम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+