बारिश से थम गई आमची मुंबई

लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित
मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण लोकल ट्रेन व बाहर से आने वाली ट्रेनों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। वेस्टर्न, सेंट्रल और हार्बर तीनों रेल लाइनों पर लोकल ट्रेनें 20-25 मिनट देर से चल रही हैं। हिंदमाता, दादर, परेल, माटुंगा, सायन आदि इलाकों में रेलवे ट्रेक डूब गया है।
कई जगह बारिश का घनत्व अधिक होने पर दृश्यता काफी कम हो गई है। जिस कारण सिगनल ठीक से नहीं दिखने पर न केवल लोकल ट्रेनें, बल्कि मुंबई से बाहर आने-जाने वाली ट्रेनें भी 20 से 45 मिनट तक देरी से चल रही हैं। हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक उड़ाने 20 से 35 मिनट की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे समेत सभी प्रमुख मार्गों पर बुरी तरह ट्रैफिक जाम हो गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार दोपहर से मुम्बई के समुद्र तटों पर उच्चज्वार के कारण ऊंची लहरें उठने की आशंका है। इससे तटीय इलाकों में पानी घुसने की आशंका है। इसके अलावा अगले दो दिन तक मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई गई है।
अगले 48 घंटों में तेज व ठंडी हवाओं के साथ आंधी आने की आशंका है। मौसम विभाग के कोलाबा व सेंटाक्रूज केंद्रों पर पिछले 24 घंटों में 2.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।


Click it and Unblock the Notifications