गूगल लांच करेगा आपरेटिंग सिस्टम

खबरों के मुताबिक ऑपरेटिंग सिस्टम गूगूल के नौ माह पुराने क्रोम ब्राउज़र पर आधारित होगा। क्रोम ओएस' नामक यह ऑपरेटिंग सिस्टम अगले साल तक उपभोक्ताओं के लिए बाजार में उपलब्ध होगा।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि क्रोम ओएस उपभोक्ताओं को ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में पुन: सोचने पर मजबूर करेगा। उन्हें यह सोचना पड़ेगा कि आखिर एक बेहतर ऑपरेटिंग सिस्टम क्या होता है।
गूगल द्वारा इस उत्पाद को बाजार में लाने की घोषणा से ऑपरेटिंग सिस्टम के क्षेत्र में एकाधिकार रखने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सामने चुनौतियां पैदा होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications