हॉस्टल में साथ रहेंगे गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड

करीब दो वर्ष की लंबी बहस के बाद अपनी नीति में बदलाव करते हुए संस्था ने यह कदम उठाया है। दरअसल पहले यूनिवर्सिटी में लड़के-लड़कियों के इस तरह साथ रहने पर मनाही थी और ट्रांसजेंडर विद्यार्थी निरपेक्ष हॉस्टल की लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसे संस्था की रूढ़िवादी छवि बदलने का प्रयास माना जा रहा है।
डेली द सन टाइम्स के मुताबिक, यह नीति किसी रोमांटिक रिश्ते को ध्यान में रखकर नहीं बनायी गयी है, लेकिन ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड यदि एक साथ रहना चाहेंगे, तो उन्हें रोका भी नहीं जायेगा।
नीति के अनुसार, अंडर ग्रेजुएट छात्र व छात्राओं को साथ रहने की अनुमति दी जायेगी और इसके लिए उनसे कोई सवाल नहीं किया जायेगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पिछले सेमेस्टर में 10 विद्यार्थियों के बीच यह नीति लागू की गयी। हालांकि, नीति बनाए जाने के दौरान कुछ पुराने विद्यार्थियों ने आपत्ति जतायी।
अभी तक शिकागो यूनिवर्सिटी के कुछ हॉस्टलों में एक ही तल पर लड़के और लड़कियों को अलग-अलग कमरे आवंटित किये जाते रहे हैं। यहां तक कि वे यहां पर आपस में बाथरूम भी साझा करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications