सांसद की धमकी से भाजपा सकते में

Lk Advani
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में राज्य के बस्तर संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि बलिराम कश्यप ने बस्तर क्षेत्र की बदहाली के कारण भाजपा से अलग होने की चेतावनी दी है। बलराम के साथ 11 विधायक हैं। उनकी इस धमकी से पार्टी की प्रदेश इकाई सकते में आ गई है।

73 वर्षीय कश्यप ने कहा है कि यदि गरीबी से त्रस्त बस्तर क्षेत्र की जनता को राज्य सरकार ने नजरअंदाज किया तो वे इस क्षेत्र के 11 विधायकों के साथ पार्टी से अलग हो जाएंगे। हालांकि कश्यप ने मुख्यमंत्री रमन सिंह को फोन कर कहा कि उनकी बातों को मीडिया ने तोड़मरोड़ कर पेश किया है।

कश्यप बस्तर से चौथी बार सांसद चुने गए हैं। बस्तर क्षेत्र दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और बस्तर जिले में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में विधानसभा की 12 सीटें हैं जिनमें 11 पर भाजपा का कब्जा है। कश्यप ने पिछले दिनों एक निजी कार्यक्रम में कुछ मीडियाकर्मियों की उपस्थिति में बगावत की यह धमकी दी थी।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "कश्यप पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। हम अचंभित हैं कि वह खुलेआम इस प्रकार की धमकी कैसे दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने ऐसी बयानबाजी का खंडन किया है लेकिन अखबारों में जो छपा है, वह भी गलत नहीं है।" उन्होंने कहा, "यदि ऐसी कोई बात है तो उन्हें मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए थी। उन्हें इस तरह से पार्टी की फजीहत नहीं करानी चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+