आसाराम बापू बोले पत्रकार कुत्ते हैं

आश्रम के खिलाफ खबर के प्रकाश में आते ही आसाराम बापू तिलमिला उठे हैं। आज-कल वो सभी भक्तों के सामने मीडिया को बुरा बनाने में जुट गए हैं, जबकि उन्हें यह खुद नहीं मालूम कि काले जादू की खबर का खुलासा मीडिया ने नहीं बल्कि गुजरात सरकार ने कोर्ट के समक्ष किया।
सैंकड़ों भक्तों के सामने मीडिया को कोसा
गुरु पूर्णिमा के मौके पर आसाराम बापू ने सैकड़ों भक्तों के सामने कहा कि मीडिया ब्लैकमेल करने वाले भौंकते कुत्तों के समान हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे चैनल वालों को फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। उन्होंने कहा, "मीडिया तो ब्लैकमेल करता है, लेकिन बापू इन ब्लैकमेलरों के चक्कर में नहीं आने वाला। काले जादू की रट तो वही लगा सकता है, जिसके दिल में खुद कालिख हो।"
गौरतलब है कि गुजरात सरकार ने कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है, जिसमें आश्रम के ही दो कर्मियों के लाइ-डिटेक्टर टेस्ट की रिपोर्ट है। रिपोर्ट के मुताबिक कर्मियों ने कबूला है कि बापू के आश्रम में काला जादू होता है। यही नहीं पिछले साल उन्हीं के आश्रम के गुरुकुल में पढ़ने वाले दो बच्चों की रहस्यमय ढंग से मौत हो गई थी। तब भी मीडिया ने मामले को जमकर उछाला था।


Click it and Unblock the Notifications