एयर इंडियाः शीर्ष नेतृत्व में होगा बदलाव

पटेल ने कहा कि ये बदलाव अगले 30 दिनों में होंगे । उन्होंने कहा "एयर इंडिया के शीर्ष प्रबंधन में काफी बदलाव होगा। हम वैसे लोगों को लाएंगे जिनका व्यापार के क्षेत्र में पिछला रिकार्ड शानदार रहा हो।"
पटेल का यह बयान एयर इंडिया के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अरविंद जाधव द्वारा कर्मचारियों को कड़े फैसले के लिए तैयार रहने की नसीहत के कुछ ही दिनों बाद आया है।
एयर इंडिया को पिछले वित्त वर्ष में करीब चार हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके बाद पटेल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर 10 हजार करोड़ रुपये के बेलआउट पैकेज की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications