कनाडा में नस्लीय हमले के सिलसिले में 3 गिरफ्तार
वैंकूवर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडा में एक अश्वेत व्यक्ति पर हमले के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल यह घटना बीते शुक्रवार की है। वैंकूवर के कॉर्टेने शहर में 38 वर्षीय जय फिलिप्स की कुछ लोगों ने पिटाई की थी। इससे जुड़ा एक वीडियो यू ट्यूब पर जारी किया गया था।
तीनों आरोपियों में से एक को बीते सप्ताहांत गिरफ्तार किया गया था जबकि दो अन्य ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस का कहना है कि तीनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
इस वीडियो में दिखाया गया है कि फिलिप्स पर उसके आवास की पार्किं ग में हमला किया गया। स्थानीय मीडिया को पीड़ित ने बताया, "वे लोग चिल्ला रहे थे और मुझे जान से मारने जा रहे थे। मेरा पूरा परिवार और स्थानीय लोग यहां एकत्र हो गए थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications