मुंबई हमलाः भारत ने पाक से मांगा जवाब

एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने यहां कहा, "हमें यह देखना है कि हमारी चिंताओं और मांगों के जवाब में पाकिस्तान क्या प्रस्तुत करता है। पाकिस्तान को मुंबई हमलों के दोषी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का ब्योरा देना होगा।"
गौरतलब है कि विदेश सचिव शिवशंकर मेनन और पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर मिस्र में होने वाले गुटनिरपेक्ष आंदोलन (नाम) के शिखर सम्मेलन के मौके पर शरम-अल-शेख में 15 जुलाई को बैठक करेंगे।
इधर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी8-जी5 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने मंगलवार की शाम इटली के भूकंप प्रभावित शहर लाकिला पहुंचे। प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी गुरशरण कौर भी हैं। हवाई अड्डे पर यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री को हेलीकाप्टर के जरिए लाकिला शहर ले जाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications