पाकिस्तान में बैतुल्लाह महसूद का साथी पकड़ा गया
इस्लामाबाद, 8 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में तालिबानी सरगना बैतुल्लाह महसूद का साथी वफा मोहम्मद बुधवार को पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में पकड़ा गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 'एक्प्रेस टीवी' के हवाले से खबर दी है कि वफा और उसके चार बेटे तख्तबाई कस्बे में पकड़े गए।
महसूद पर 50 लाख डॉलर का इनाम है और वह पाकिस्तान में अल कायदा का मुख्य सहयोगी है। उसे पिछले दो वर्षो में सरकारी सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाने का दोषी ठहराया जाता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications