'आतंकवाद की मार सबसे ज्यादा भारत को'

Terrorist
वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेटर जॉन कैरी का कहना है कि आतंकवाद की सबसे ज्यादा मार झेलने वाला देश भारत है और अमेरिका को अतीत की खतरनाक दक्षिण एशियाई राजनीति पर विराम लगाते हुए अपनी, पाकिस्तान और भारत की दूरगामी सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करनी चाहिए।

सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष कैरी ने मंगलवार को टिमोथी रोमर की भारत में नए अमेरिकी राजदूत के रूप में नियुक्ति की पुष्टि करने संबंधी सुनवाई के दौरान कहा, "सबसे पहले हमें दक्षिण एशिया की अतीत की खतरनाक राजनीति पर विराम लगाते हुए भारत की मदद करनी होगी।"

भारत की सुरक्षा के बारे में भी सोचें

उन्होंने कहा, "भारत को व्याख्यानों की जरूरत नहीं है। वास्तव में भारत से ज्यादा किसी अन्य देश ने आतंकवाद की पीड़ा नहीं झेली है।" राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व डेमोक्रेट उम्मीदवार कैरी ने कहा, "हमें सिर्फ अमेरिका और पाकिस्तान की ही नहीं बल्कि भारत की दूरगामी सुरक्षा को सुनिश्चित करने में मदद करनी चाहिए।"

मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कैरी ने कहा, "मैं जानता हूं कि उस समय कैसी अस्थिरता महसूस की गई थी। परंतु आज भी ज्यादा ध्यान भारत-पाकिस्तान सीमा से जुड़े मुद्दों पर है जिसे लेकर आज दुनिया में अमूमन भ्रम की स्थिति है।" अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा, "इस महीने के आखिर में मेरी भारत यात्रा के दौरान हम वहां की नवनिर्वाचित सरकार के साथ गठजोड़ के लिए मित्रता का संदेश लेकर जाएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+