सडक हादसे में विदेशी पर्यटक की मौत
खजुराहो, 8 जुलाई (आईएएनएस)। विश्वप्रसिद्घ पर्यटन स्थल खजुराहो में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में दक्षिण कोरिया की एक महिला पर्यटक किम यौन मी की मौत हो गई और उनकी साथिन कैंग योंग तथा वाहन चालक घायल हो गए।
खजुराहो थाने के प्रभारी एच़ पी़ पांडे ने बताया कि मंगलवार देर रात एक स्कार्पियों कार पेड़ से जा टकराई। इस कार में दक्षिण कोरिया की दो महिला पर्यटक सवार थीं। हादसे में किम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कैंग घायल हो गयी। चालक मौनू गौतम भी इस हादसे में घायल हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications