कवि ओम व्यास का निधन
उज्जैन के पुलिस महानिरीक्षक पवन जैन ने आईएएनएस को बताया कि व्यास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका अपोलो अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
गौरतलब है कि आठ जून की सुबह विदिशा में आयोजित बेतवा महोत्सव में हिस्सा लेकर लौट रहे कवियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में कवि ओम प्रकाश आदित्य, लाड सिंह और नीरज पुरी की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि ओम व्यास गंभीर रूप से घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications