थरूर सीओडी बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर अगले सप्ताह होने वाली कम्युनिटी ऑफ डेमोक्रेसीस (सीओडी) की मंत्रिस्तरीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि थरूर 11-12 जुलाई को पुर्तगाल के लिस्बन में होने वाली मंत्रिस्तरीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

बयान में कहा गया है, "बैठक के दौरान गरीबी, विकास और घरेलू प्रशासन को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।"

सीओडी एक ऐसा अंतरसरकारी मंच है, जिसका गठन दुनिया के लोकतांत्रिक संस्थानों की मजबूती के लिए लोकतांत्रिक सरकारों को एकजुट करने के मकसद से किया गया है।

फिलहाल अमेरिका, भारत, पोलैंड, चेक गणराज्य, माली, मेक्सिको, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, फिलिपीन्स, मंगोलिया, मोरक्को, अलसल्वाडोर, केप वेर्डे और इटली इस संस्था के सदस्य हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+